Sunday, 31 May 2020

मणिमाला छंद

    -----मणिमाला -------
उन्नविंशत्याक्षरावृति
गण संयोयन --- स ज ज भ र स ल
112-121-121-211,-212 -112 -1
यति-- (12 ,7 )


सब एक है सब नेक है यह,देश तो अभिमान।
मिल गाइए सब गान को हम,राग मे यह जान।
रख प्रेम की नित भावना हम,छेड़ दें यशगान।
बढ़ते चले सुरताल में सब,ज्ञान हो नित दान।।

अपनी धरा अपनी नदी यह,ये करे उपकार।
पलते यही हम शान से नित,ज्ञान है भरमार।
यह देश भारत मान है शुभ,एकता पहचान।
करते चले नव काज सुंदर,जानलो यह शान।।

No comments:

Post a Comment