Friday, 3 April 2020
सरसी छंद गीत
सरसी छंद गीत...
कोरोना से डरो नही ना
डरो नही अब कोरोना से,दूर बीमारी जाएगा,
अनुशासन के पालन से ही,नवपरिवर्तन आएगा।
मिथ्या बातें छोड़ छाड़ के,मानवता को लाना है,
सर्तकता का ध्यान धरें ये,नित्य हमें अपनाना है,
जब अनुशासित मानुष होगा,रोग पनप ना पाएगा,
डरो नही अब कोरोना से,दूर बीमारी जाएगा।
देह संक्रमित होने ना दे,रहे सब सावधानी से ,
सेनेटाइज रखना होगा,भूल न हो नादानी से,
घर के अंदर स्वस्थ रहेगा,सत्य बात अपनाएगा।
डरो नही अब कोरोना से,दूर बीमारी जाएगा।
अंतस मन से प्रण ये करलो,जड़ से रोग मिटाएगें,
अनुशासित रहकर हम सारे,रिश्तें सभी निभाएगें,
नवपरिवर्तन करना हमको,मन में सोच समाएगा,
डरो नही अब कोरोना से,दूर बीमारी जाएगा।
करना दृणसंकल्प हमें ये,हम ही भारतवासी है,
हर मुश्किल से लड़ जाते है,हम ही मथुरा कासी है,
घर परिवार सुरक्षित होगा,तब ही ये जग भाएगा,
कोरोना से डरो नही ना,दूर बीमारी जाएगा।।
खाँसी हो बुखार जकड़ ले,डाक्टर को बतलाना है,
खतरनाक वायरस न घेरे,हमको मास्क लगाना है,
अनुसाशन के रोक से सुनलो,स्वस्थ देश कहलाएगा,
डरो नही अब कोरोना से,दूर बीमारी जाएगा।
छंदकार-श्रीमती आशा आजाद
पता - मानिकपुर कोरबा छत्तीसगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment