विषय -चित्राधारित लेखन
मनहरण घनाक्षरी
*नारी की पीड़ा न जाने,मान को न पहचाने,*
*अनाचार खूब करें,कैसा अपमान है।*
*माँ की कद्र भूले सभी,बहन न माना कभी,*
*मर्यादा समझे नही,पापी इंसान है।*
*कहाँ जाये आज नारी,घेरे उसे अत्याचारी,*
*तड़प तड़प देती,अपनी वो जान है।*
*अस्मत कैसै बचायें, विश्वास कहाँ पायें,*
*मानुष होते पाप को,देख अनजान है।*
*कुंठित मानसिकता,लूटते नित्य अस्मिता,*
*मानवता कलंकित ,होता अत्याचार है।*
*नारी की ये दुख व्यथा,सुधारे सारी व्यवस्था,*
*नारी पढ़ लिख के भी,कितनी लाचार है।*
*घिनौने कृत्य क्यों करें,हृदय सम्मान भरें,*
*मान ही तो नारी का ये,श्रेष्ठ उपहार है।*
*कलुषित मत करो,मानवता नित्य धरो,*
*माँ बेटी बहन होती,रिश्ता ये स्वीकार ले।*
आशा आजाद...✍️
No comments:
Post a Comment