*कविता नही है देन किसी की,याद रखो ये बात।*
*कवि की लेखन निर्मल होती,है ना कोई जात।।*
*कविता है आवाज हृदय की,सृजन भाव आधार।*
*जो लिखते है हृदय भाव से,वो है साहित्यकार।।*
*कविता देती नित नव राहें,लेखन करे उद्धार।*
*जन जन तक नव कविता पहुँचे,सदा हो परोपकार।।*
*कविता रचना हो ऐसा सुन,सबका करें विकास।*
*भाईचारा जो गढ़दे वो,कविता उसकी दास।।*
*कविता का सम्मान करो सब,करो साधना रोज।*
*घट रहा जो वर्तमान में,वही सृजन का ओज।।*
*कविता में निस्वार्थ भावना,लेखन का आगाज।*
*जन का नव उद्धार करे हम,दे समता आवाज।।*
No comments:
Post a Comment