🙏🏼💚💛🧡💜❤💙🖤🙏🏼
हँसी ठिठोली लेकर आया,आया देखो होली।
रंग भरे पिचकारी ले लो,मारो सबको गोली।।💙
छेड़ नगाड़ा साज सभी जन,मिल-जुल गाओ गाना।
बिछा रहे रंगोली जैसै,मौसम लगे सुहाना।❤
मीठी-मीठी बोली रखना,सुंदर बोलो बोली।
तान लगाकर सबझन बोलो,होली है जी होली।।💜
लाल हरा रंग फेंक सबपर,पीला नीला डालो।
रहे गुलाबी रंग बसंती,गीत मजे से गालो।।
अपने साथी साथ रहे जी,नेक रहे जी बोली।
कोई रूठा ना रहे जी,प्यार भरा हो होली।।💛
होली है भाई होली है,तान लगाकर घूमो।
रंग बिरंगी इस धरती को,माथ नवाकर चूमो।।💚
*आशा* खेले ऐसी होली,अमृत वर्षा करदे।
हास्य विनोद दे जीवन में,प्रेम भाव को भरदे।।💙
No comments:
Post a Comment