छन्न पकैया छन्न पकैया, करलो सुंदर खेती।
नई नई वैज्ञानिक पद्धति , नव राहें है देती।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,फसलें नये लगाओ।
नई नई तकनीकों से अब,उन्नत फसल उगाओ।।
छन्न पकैया छन्न पकैया, जैविक खादें डालो।
करके नव तकनीकों से तुम,जीवन सफल बनालो।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,मछली पालन करलो।
नव तकनीकों से पालन कर,रोजगार नव धरलो।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,उन्नत बीजें लाओ।
खेती कर अच्छे बीजो से,खुशहाली को लाओ।।
छन्न पकैया छन्न पकैया, ड्रिप विधि को अपनाओ।
नव साधन से सिंचाई करो,उन्नत फसलें पाओ।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,लाभ योजना देगा।
खेती है जीविका किसान की,श्रृण कम बैंक लेगा।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,सबसे बढ़कर खेती।
अन्न बिना जीवन हो कैसै,स्वस्थ देह है देती।।
No comments:
Post a Comment