Monday, 3 August 2020

बालगीत-चौपाई छंद

बाल गीत

हरी सब्जियाँ फल खाओ

सुनलो बच्चों एक कहानी।सेहत की है बात बतानी।।
कैसे बनता सेहत जानो।खरी बात यह मेरी मानो।।

हरी सब्जियाँ ताकत देती।सुंदर इसकी करते खेती।।
इसे भूमि पर सदा उगाते।बढ़ने पर हम सब है खाते।।

खनिज तत्व इसमें है सारा।सेहत से तन लगता न्यारा।।
खूब विटामिन इससे पाओ।रोज सब्जियाँ घर पर खाओ।।

आलू गोभी और करेला।रोज एक सब खाओ केला।।
कद्दू लौकी खाओ भिण्डी।अच्छी सेहत देता टिण्डी।।

तेज दिमाग फल से आता।सेव पपीता जो है खाता।।
फल में पोषक तत्व समाया।रोग सभी है दूर भगाया।।

पालक मेथी सुंदर भाजी।खाने को हो जाओ राजी।।
लौह तत्व सब इसमें होता।सेहत इससे कोय न खोता।।

तन पर रक्त अनार बढ़ाता।किवी अंगूर ऊर्जा लाता।।
अनानास चीकू सब खाओ।सभी तंदरुस्ती को पाओ।।

बच्चों सुनलो बात हमारी।हरी सब्जियाँ सेहत दे न्यारी।।
रोज सबेरे उठकर खाओ।खाकर तेज दिमाग बढ़ाओ।।

रचनाकार-आशा आजाद
पता-कोरबा छत्तीसगढ़
मोबाइल-9340352189
asha0963@gmail.com

यह प्रमाणित किया जाता है कि यह मेरी मौलिक रचना है।





No comments:

Post a Comment