गीत
अनुशासन का पालन करलें
अनुशासन के पालन से ही,नवपरिवर्तन आएगा।
डरो नही अब कोरोना से,रोग दूर हो जाएगा।
मिथ्या बातें छोड़ सभी को,मानवता को लाना है,
सर्तकता का ध्यान धरें ये,नित्य हमें अपनाना है,
जब अनुशासित मानुष होगा,किटाणु पनप न पाएगा,
अनुशासन के पालन से ही,नवपरिवर्तन आएगा।
देह संक्रमित कभी न होवें,सब रहे सावधानी से ,
सेनेटाइज रखना होगा,भूल न हो नादानी से,
घर के अंदर स्वस्थ रहेगें,हिम्मत मुक्त कराएगा।
अनुशासन के पालन से ही,नवपरिवर्तन आएगा।
अंतस मन से प्रण ये करलो,जड़ से रोग मिटाएगें,
अनुशासित रहकर हम सारे,रिश्तें सभी निभाएगें,
नवपरिवर्तन तब होगा जब,मन में सोच समाएगा,
अनुशासन के पालन से ही,नवपरिवर्तन आएगा।
करना दृणसंकल्प हमें ये,हम ही भारतवासी है,
हर मुश्किल से लड़ जाते है,हम ही मथुरा कासी है,
घर परिवार सुरक्षित होगा,तब ही ये जग भाएगा,
अनुशासन के पालन से ही,नवपरिवर्तन आएगा।
खाँसी हो बुखार जकड़ ले,डाक्टर को बतलाना है,
खतरनाक वायरस न घेरे,हमको मास्क लगाना है,
अनुशासन के रोक से सुनलें,स्वस्थ देश कहलाएगा,
अनुशासन के पालन से ही,नवपरिवर्तन आएगा।
छंदकार-श्रीमती आशा आजाद
पता - मानिकपुर कोरबा छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment