Saturday, 25 April 2020
रोला छंद-कोरोना
रोला छंद - श्रीमती आशा आजाद
कोरोना का रोग,देश में कैसा आया।
बीमारी का रूप,वायरस ये फैलाया।।
बिगड़ रहे हालात,नाश क्षण भर में करता।
लग जाये ये रोग,नित्य है मानुष मरता।।
फैलाया यह रोग,चीन ये देखो जानो।
खाते कच्चा मांस,रोग नव ये पहचानो।।
फैलै तुरंत अंग,हाथ न कभी मिलाना।
मास्क लगाओ रोज,ज्ञान की बात सिखाना।।
भीड़ भाड़ से दूर,मनुज पर होवें भारी,
जन जन फैला खूब,वायरस का बीमारी,
मुँह में रखें रुमाल,संक्रमण फैल न पाए,
बाहर अभी न जाय,स्पर्स से रोग लगाए।।
खाँसी संग जुकाम,जानलें यही निसानी,
गला करे जब जाम,जाँच है नित्य करानी
चमगादड़ औ सर्प,देख लो चीनी खाते,
बिगड़ रहा हालात,देखकर समझ न पाते।
शहर विदेश व गाँव,देश का कोना कोना।
तड़प रहे सब लोग,घातक बना कोरोना।।
धोयें अपने हाथ,रोज साबुन से अपने।
रखलें करलें ध्यान,रोग न पाये पनपने।।
ताजा खाना खाय,गरम पानी ही पीयें।
करलें निसदिन योग,शुद्ध भोजन से जीयें।।
करदो पूरा बंद,चीन का खाना पीना।
बिगड़े है हालात,त्यागकर अब है जीना।।
रोकथाम का काम,आज है डाक्टर करते,
मानें उनकी राय,जाँच से हम है बचते,
सर्दी छींक जुकाम,अगर बढ़ जाये सुनलो ,
तब करवाये जाँच,स्वस्थ तन खुद ही चुनलो ।
छंदकार - श्रीमती आशा आजाद
पता - मानिकपुर कोरबा छत्तीसगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment