सार छंद गीत -श्रीमती आशा आजाद
आया सुंदर आज देख लो,रंग भरा ये होली।
रंग भरे पिचकारी ले लो,आओ रे हमजोली।।
छेड़ो सबझन साज नगाड़ा,गाओ मिल जुल गाना।
बिछा रहे रंगोली जैसै,मौसम लगे सुहाना।
मीठी वाणी हृदय लुभाये,बोलें ऐसी बोली।
रंग भरे पिचकारी ले लो,आओ रे हमजोली।।
हरा लाल नारंगी सुंदर,नीला पीला डालो।
ढोल नगाड़ा बजते जाए,गीत प्रेम के गालो।
तान लगाके सब झन बोलो,होली है जी होली।
रंग भरे पिचकारी ले लो,आओ रे हमजोली।।
होली है भाई होली है,तान लगाकर घूमो।
रंग बिरंगी इस धरती को,माथ नवा कर चूमो।
आनंदित हो जाए हर क्षण,सुंदर हँसी ठिठोली।
रंग भरे पिचकारी ले लो,आओ रे हमजोली।।
रचनाकार-श्रीमती आशा आजाद
पता-मानिकपुर कोरबा छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment